आध्यात्मिक यात्रा से आलोकित हुआ पुष्कर

अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का धार्मिक पक्ष रविवार को देव प्रबोधनी एकादशी के दिन आघ्यात्मिक यात्रा के साथ आलोकित हुआ। सम्पूर्ण प...

अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का धार्मिक पक्ष रविवार को देव प्रबोधनी एकादशी के दिन आघ्यात्मिक यात्रा के साथ आलोकित हुआ। सम्पूर्ण पौराणिक नगरी धर्म सुधा से सराबोर हो गई। साधुओं के गेरवा वस्त्रों की रंगत से आध्यात्मिक मार्ग निखर उठा।

पुष्कर मेले में देव प्रबोधनी एकादशी के अवसर पर प्रातः 8.30 बजे गुरूद्वारे के पास से आध्यात्मिक यात्रा का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय विधायक सुरेश सिंह रावत तथा राम रमैया आश्रम के महंत प्रेम दास जी महाराज के द्वारा झण्डी दिखाकर किया गया। वहां से यात्रा और पवित्र सरोवर और पुष्कर राज की परिक्रमा लगाती हुई, मेला मैदान पहुंची जहां पर इसका भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा को गुरूद्वारा पुष्कर के सचिव जोगेन्द्र सिंह दुआ, हाजी शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, काजी मुनवर अली, डाॅ. मन्सुर अली, रूखसाना हुसैन, कर्नल हाकिम अली सहित विविध पूजा पद्धतियों के संगम ने इसे सर्व धर्म समागम बनाया। यात्रा में पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक तथा मेला मजिस्ट्रेट हीरालाल मीना भी उपस्थित थे।

आध्यात्मिक यात्रा के दौरान ब्रह्मा सावित्राी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। स्काउट दल के द्वारा वराह, नृसिंह, गणेश, ब्रह्मा सहित विविध अवतारों तथा देवताओं के स्वांग का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिव का रूप धरे डमरू धारक, जटाधारी, सांपों के श्रृंगार किए त्रिशुल के साथ लोक कलाकार सबके लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। साधु रामचरण दास ने एकतारे पर रामधुन के साथ छेड़ी तान के कारण वातावरण में संगीत घूल गया।

यात्रा में विविध झांकियों ने तीर्थ यात्रियों का मन मोह लिया। जिनमें रमा वैकुण्ड आश्रम संस्कृत महाविद्यालय की ब्रह्मा गायत्राी द्वारा यज्ञ की झांकी, राधा-कृष्ण स्वरूप दर्शन, आदर्श परिवार को चित्रित करती शिव परिवार की झांकी, लोंक नायक रामदेवजी की झांकी, त्रिदेव, अखिल विश्व गायत्राी परिवार, दुर्गा रूप, राम दरबार, जोगणिया धाम की झांकिया प्रमुख थी। यात्रा के साथ नगाड़ा वाद्य व्रन्द लिए केमल सफारी की वृन्द पंकितयां भी थी। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की झांकी ने प्लास्टिक फ्री- क्लीन -ग्रीन पुष्कर का संदेश दिया।

आध्यात्मिक यात्रा मार्ग पर सर्व दिशाओं से पुष्प वर्षा हो रही थी। गवाक्षों और छज्जों के साथ-साथ सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पुष्पाछादित हो रहा था। एकादशी के साथ ही तीर्थ यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा  हो रहा है।  श्रृद्धालु पुष्कर सरोवर में प्रबोधनी एकादशी के दिन से पंचतीर्थ स्नान करके स्वयं को धन्य समझेंगे। आज स्नान का सिलसिला ब्रह्म मूर्हत के पूर्व से ही शुरू हो गया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

महिला पत्रकार से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर डेयरी से रिटायर्ड पूर्व एमडी पर एक महिला पत्रकार से घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस संबंध में राजधानी जयपुर के सांगानेर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रणवीर सिंह गोदा...

एग्जिट पोल : राजस्थान में कमल खिलने के आसार

जयपुर। देश के 5 राज्यों में वोटिंग का आखिरी दौर आज दिल्ली में हुए मतदान के साथ ही पूरा हो जाने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। तकरीबन सभी चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं।...

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान के हारने के आसार

झुंझुनूं (रमेश सर्राफ)। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को हुए भारी मतदान से कई दिग्गजों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशियों को लगता है कि मतदान के बेहतर प्रतिशत का उन्हें...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item