नहीं रहे दिग्गज संगीतकार-गायक रविन्द्र जैन
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/10/legendary-musician-singer-ravindra-jain-is-no-more.html
मुंबई। भारतीय संगीत की दुनिया एवं हिन्दी सिनेमा जगत के महान संगीतकार व दिग्गज गायक रविन्द्र जैन ने अपनी आँखों से नहीं वरन मन के कोमल और सुन्दर नैनो से दुनिया को देख सदैव उसको गीतों में पिरौया। निश्चल कोमल मन वाले मधुर कंठ के सरताज गायक एवं संगीतकार रविन्द्र जैन अब नहीं रहे।
उनका शुक्रवार को यहां निधन हो गया। अपने शब्द और संगीत को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दुनिया को अलविदा कहने वाले रविन्द्र जैन 71 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी दिव्या और पुत्र आयुष हैं।
सूत्रों के मुताबिक लीलावती अस्पताल में भर्ती रविन्द्र जैन के विभिन्न अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण सुबह चार बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
जैन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए नागपुर के वोकहार्ड अस्पताल से बांद्रा के लीलावती अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक संगीतकार मूत्र संक्रमण से पीड़ित थे, जिससे उनके वृक्क में दिक्कत पैदा हो गई थी।
रविवार को वह किसी कार्यक्रम के लिए नागपुर में थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं दे पाए थे। उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुम्बई लाया गया। वह लीलावती अस्पताल में आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।