मोहर्रम के प्रशासिनक कैम्प प्रभारी नियुक्त

अजमेर। मोहर्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारा 13 अक्टूबर से स्थापित किए जाने वाले प्रशासनिक कैम्प के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ...

अजमेर। मोहर्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारा 13 अक्टूबर से स्थापित किए जाने वाले प्रशासनिक कैम्प के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नगर निगम के उपायुक्त (प्रशासन) सीमा शर्मा ने बताया कि मोहर्रम 2015 की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए निगम द्वारा 13 अक्टूबर से मोतीकटला में प्रशासनिक कैम्प स्थापित किया जाएगा। कैम्प की प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। जिसके प्रभारी अधिकारी कनिष्ठ अभियंता योगेन्द्र सिंह शेखावत होंगे। द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित होगी जिसके प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण बोहरा को बनाया गया है। इसी प्रकार तृतीय पारी का दल रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करेगा। इसके प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरक्षित दल के प्रभारी अधिकारी बृजमोहन सैन होंगे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 9079609408365080903

Watch in Video

Comments

item