'यातायात नियमों का पालन कर बचाएं जीवन'

अजमेर। प्रदेश में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने अजयसर और हाथीखेड़ा गांव में ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की प्रतिज्ञा दिलवायी। उन्होंने ग्रामीणों को यातायात नियमों से संबंधित पुस्तिका भेंट कर कहा कि आपका जीवन अमूल्य है। नियमों के पालन से आप औरों का भी जीवन बचा सकते है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज हाथीखेड़ा और अजयसर में सड़क सुरक्षा जन जागृति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. देवनानी ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। कई बार यातायात नियमों से जुड़ी छोटी सी लापरवाही के कारण व्यक्ति की जान चली जाती है। हैल्मेट पहनना, सही गति से सही लेन में वाहन चलाना, लाल बत्ती पर रूकना, नशे में वाहन नहीं चलाना सहित कई ऐसे नियम है। जिनकी हमें पालना करनी चाहिए।

प्रो. देवनानी ने यातायात नियमों से संबंधित पुस्तिका और सी.डी का विमोचन किया। उन्होंने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की प्रतिज्ञा दिलवायी। इससे पूर्व विद्यार्थियों को यातायात नियमों से जुड़ी फिल्म दिखायी गई। कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त हंस कुमार शर्मा, आर.टी.ओ. विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 2117020338107108023

Watch in Video

Comments

item