जीवन्त होगी महात्मा गांधी की स्म्रतियां

अजमेर। महात्मा गांधी की स्मृतियां शनिवार को सावित्राी काॅलेज तथा गांधी भवन में चल प्रदर्शनी के माध्यम से जीवन्त होगी। जिला कलक्टर एवं प्...

अजमेर। महात्मा गांधी की स्मृतियां शनिवार को सावित्राी काॅलेज तथा गांधी भवन में चल प्रदर्शनी के माध्यम से जीवन्त होगी।

जिला कलक्टर एवं प्रदर्शनी की नोडल अधिकारी डाॅ. आरूषि मलिक ने बताया कि महात्मा गांधी के अफ्रीकी अनुभवों से प्राप्त दृष्टिकोण को श्रृद्धाजंली अर्पित करने के लिए अजमेर में चल प्रदर्शनी का प्रदर्शन प्रातः 10 बजे से एक बजे तक सावित्री काॅलेज तथा अपरान्ह 3 से 6 बजे तक गांधी भवन में रखा गया है। प्रदर्शनी को एक संग्राहलय का रूप दिया गया है जिसमें महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों को छायाचित्रों तथा दृश्य -श्रृव्य सामग्री के माध्यम से सजीव किया गया है। समस्त नागरिक गांधी दर्शन की चल प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित तीसरे भारत- अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के तहत प्रदर्शित की जा रही है। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 27 से 29 अक्टूबर के मध्य नई दिल्ली में तीसरा भारत- अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह चल प्रदर्शनी गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर को उनके जन्म स्थान पोरबन्दर से आरम्भ की गई थी जो राजकोट, डांडी, साबरमती तथा गांधी नगर जोधपुर होते हुए अजमेर पहुंची है यहां से पिलानी, जयपुर और गुडगांव होते हुए नई दिल्ली जाएगी। नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन में अफ्रीका यूनियन के 54 सदस्य देशों के राज्य प्रमुख और सभापति आमंत्रित किए गए है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

छात्र नेता की हत्या करने जा रहे सुपारी किलर गिरफ्तार

अजमेर। छात्रसंघ चुनाव के दौरान डीएवी कॉलेज में छात्र गुटों के बीच पनपी रंजिश में छात्र नेता गिर्राज सिंह जामोला ने विरोधी दक्ष चौधरी की हत्या के लिए सुपारी देकर गुंडे बुलाए थे। पुलिस ने सजगता दिखा...

करोड़ों की जमीन से हटाया अतिक्रमण

अजमेर। जिला जनअभियोग एवं सतर्कता समिति के निर्णय पर बड़ी सफलता मिली है। समिति के निर्णय पर नगर निगम ने कार्यवाही करते हुए करोड़ों रूपए की जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवायी है। अन्य प्रकरणों में भी लोगों ...

मोहर्रम के प्रशासिनक कैम्प प्रभारी नियुक्त

अजमेर। मोहर्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारा 13 अक्टूबर से स्थापित किए जाने वाले प्रशासनिक कैम्प के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नगर निगम के उपायुक्त (प्रशासन) सीमा शर्मा ने बताया कि मोहर्र...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item