समाज के उत्थान में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

Ajmer Vijavargiya Mahila Mandal, Abha Gandhi, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, विजयवर्गीय समाज, रामचरण जी महाराज
अजमेर। समाज में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है, महिलाएं भी समाज को उत्थान एवं विकास के लिए बहुत कुछ कर सकती है। जरूरत है सिर्फ आत्मविश्वास एवं दृढ संकल्प की। उक्त उद्गार विजयवर्गीय समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय ने बापूनगर स्थित विजयवर्गीय भवन में आयोजित प्रदेश महिला मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहे।

प्रदेश सचिव शारदा विजय ने बताया कि इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने समाज के अराध्य रामचरण जी महाराज की तस्वीर पर माला चढाई एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में आई महिलाओं ने हिस्सा लेकर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई इस अवसर पर प्रदेश एवं शहर कार्यकारिणी एवं प्रदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

प्रवक्ता अनिता बोहरा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष आभा गांधी एवं शहर अध्यक्ष अमिता गांधी को माल्यार्पण कर  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर मंचासीन कराया गया। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज में व्याप्त बुराईयों को खत्म करने एवं समाज सुधार के प्रति अपनी वचनबद्वता दोहराई।

शहर अध्यक्ष अमिता गांधी ने समाज सेवा के लिए हर संभव कार्य करने का प्रयास करेगें । मंच संचालन सुमन पाटोदिया व भावना गांधी ने किया। अन्त में पुष्पा ख्वाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये बने पदाधिकारी - प्रदेश मंडल

संरक्षक - विमला गांधी, परामर्शदाता - कान्ता चौधरी एवं पुष्पा विजय, उपाध्यक्ष - ममता चौधरी केकडी, उर्मिला ब्यावर, शशि ख्वाल पार्वती किशनगढ, सचिव - शारदा पाटोदिया, सहसचिव - कुमकुम, कोषाध्यक्ष - सरस्वती कापडी, विधि मंत्री - अनिता मोदी, संगठन मंत्री - मीनाक्षी कापडी, सांस्कृतिक मंत्री - अनिता बोहरा।
शहर मंडल अध्यक्ष - अमिता गांधी, उपाध्यक्ष - मिथलेश एवं सुमन बीजावत, सचिव - मधु गांधी, सहसचिव - श्वेता विजय, कोषाध्यक्ष - भावना गांधी एवं सांस्कृतिक मंत्री - कोमल।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5708515649275649949

Watch in Video

Comments

item