माडा योजना में राजकीय महाविद्यालय की तीन छात्राओं को मिली स्कूटी

अजमेर। उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में अध...

अजमेर। उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में अध्ययनरत तीन छात्राओं को जिला कलक्टर डा. आरुषि मलिक एवं जिला प्रमुख वंदना नोगियां ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट कार्यालय में माडा योजना के तहत स्कुटी का वितरण किया।

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार चौहान ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तहत जनजाति छात्राओं को उच्च शिक्षण में प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राएं सुनिता कुमारी मीणा पुत्री रामकुमार मीणा, मनीषा खर्रा पुत्री कमल किशोर खर्रा एवं पिंकी मीणा पुत्री राजेश मीणा को जिला कलक्टर डा. आरुषि मलिक, जिला प्रमुख वंदना नोगियां एवं जिला परिषद सीईओं राजेष कुमार चौहान ने तीनों छात्राओं को माडा योजनान्तर्गत स्कुटी का वितरण करते हुए स्कुटी की चाबिंया सौपी।

 जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता एवं माडा योजना के प्रभारी अधिकारी जितेन्द्र मैनारियां ने बताया कि केकड़ी पंचायत समिति की दसवी कक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोगला की छात्रा राकेश कुमारी मीणा पुत्री लादुलाल मीणा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर की छात्रा सीमा कुमारी मीणा पुत्री रामकरण मीणा को स्कुटी वितरण की स्वीकृति जारी हो चुकी है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 1495059048638536489

Watch in Video

Comments

item