पेट्रोल हुआ 2 रुपये सस्ता, डीजल में भी 50 पैसे टूटे
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/petrol-and-diesel-becomes-cheaper.html
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर सोमवार को देखने को मिला। दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल में भी 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।
इंडियन ऑयल ने घोषणा की कि सोमवार आधी रात से नई कीमतें लागू होंगी। इसी के साथ दिल्ली में अब पेट्रोल 61.20 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमत 44.45 रुपये हो गई। अन्य राज्यों में भी इसी तरह से संसोधित कीमतें लागू होंगी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले लगातार कमी देखी गई है। इसी को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतें दो से तीन रुपये तक कम किए जाने की उम्मीद पहले की ही की जा रही थी। सोमवार को तेल कंपनियों की बैठक में कीमत कम करने पर फैसला ले लिया गया।
इससे पहले तेल कंपनियों ने 15 अगस्त को पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में एक रुपये 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत 50.68 डॉलर प्रति बैरल थी।
वहीं इस हफ्ते में क्रूड ऑयल की कीमत घटकर 44.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसी वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का निर्णय ले सकती हैं।