एससी-एसटी आशार्थियों के लिए रोजगार शिविर मंगलवार को
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/blog-post_39.html
अजमेर। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के तत्वाधान में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा विश्राम स्थली पुष्कर रोड के पास स्थित सेन्चूरी स्कूल परिसर में एक सितम्बर को एससी-एसटी आशार्थियों के लिए रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले आशार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता एवं जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र, टीसी आदि लेकर पहुँचे।