नवनिर्वाचित महापौर उप महापौर ने किया पदभार ग्रहण

Ajmer Nagar Nigam, Ajmer Ajmer Maiyor, अजमेर, अजमेर नगर निगम, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला
अजमेर। नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर धर्मेंद्र गहलोत और उप महापौर संपत सांखला ने नगर निगम कार्यालय में पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविंद यादव सहित शहर जिला के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद शहर के मुख्य मार्गो से धन्यवाद यात्रा के रूप में जुलूस निकाला गया।

जुलूस नगर निगम से प्रारंभ होकर चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट गणेश मंदिर, नसियांजी, महावीर सर्किल, गंज, देहली गेट, दरगाह, नला बाजार, मदार गेट, कवंडसपुरा, न्यू मैजेस्टिक, प्लाजा सिनेमा, डिग्गी चौक, गोल चक्कर, पड़ाव, क्लॉक टावर, स्टेशन रोड, गांधी भवन, कचहरी रोड, इंडिया मोटर चौराहा, अग्रसेन सर्किल, सिटी पावर हाउस, आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग होते हुए नगर निगम पर समाप्त हुआ।

 धन्यवाद यात्रा में महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल,समस्त पार्षद एवं अरविंद यादव सहित भाजपा पदाधिकारी अौर कार्यकर्ता शामिल थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8134518530469647580
item