देवनानी ने दिए बूचड़खाना प्रकरण निस्तारण के निर्देश
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/blog-post_50.html
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने जिला प्रशासन को नसीराबाद के बूचड़खाना प्रकरण का उचित हल निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं छावनी परिषद के प्रतिनिधियों सहित बूचड़खाना आंदोलन से संबंधित पक्ष की बैठक में कहा कि मामले का उचित हल निकाला जाए। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवर लाल जाट से भी देवनानी ने इस संबंध में चर्चा की।
जिले के प्रभारी शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने नसीराबाद में बूचड़खाना प्रकरण को लेकर रविवार को जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, छावनी परिषद के प्रतिनिधि एवं आंदोलन से जुड़े पक्ष से चर्चा की।
देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस प्रकरण को लेकर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री राजे ने इस मामले का शीघ्र हल निकालने के निर्देश दिए हैं। देवनानी ने जानकारी दी कि बूचड़खाना प्रकरण में सकारात्मक माहौल में चर्चा की गई है।
जिला प्रशासन, छावनी परिषद आदि के सहयोग से प्रकरण का उचित हल निकाला जाएगा। मामले में प्रशासन व दोनों पक्षों को कुछ सुझाव भी दिए गए है। देवनानी ने इस संबंध में केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवर लाल जाट से भी चर्चा की है। दोनों मंत्रियों ने प्रकरण का उचित हल निकालने के लिए निर्देश दिए हैं। देवनानी ने बताया कि प्रकरण का निस्तारण करने के प्रयास निरन्तर जारी है।