सीलिंग के विरोध में राजापार्क बंद
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/07/raja-park-market-off-in-opposition-of-sealing.html
जयपुर। सीलिंग के विरोध में आज राजापार्क व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इस दौरान राजापार्क चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जोन कमिश्नर पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
राजापार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नैयर ने बताया कि दुकान का रिनोवेशन करवाने के बाद नगर निगम कुछ लोगों की शह पर सीलिंग कर दी जबकि मौके पर एक जनप्रतिनिधि की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। राजापार्क में दुकान न. 176 में शंकर मिष्ठान भण्डार का मामला है, जहां पर अवैध निर्माण की बात कहकर निगम ने सीलिंग की। सीलिंग के दौरान भी निगम दस्ते का भारी विरोध हुआ था।
आज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सीलिंग का विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम सीलिंग के नाम पर मनमानी कर रहा है और व्यापारियों की बात तक नहीं सुनी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान मोती डूंगरी उपायुक्त अमिताभ कौशिक के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इसके बाद व्यापार मंडल की ओर से महापौर को ज्ञापन दिया गया।