'महासम्पर्क अभियान 2015' पर भाजपा जयपुर शहर किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अभियान में लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण निष्ठा और लग्न के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाए। जैन ने विश्वास जताया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अपने क्षैत्र के सभी आम नागरिकों को पार्टी और सरकार की उपलब्धियों व रीति-नितियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएंगे।
बैठक में भाजपा जयपुर शहर किसान मोर्चा अध्यक्ष गंगासहाय सैनी ने बताया कि किसान मोर्चा के माध्यम से शहर के 90 वार्डो में लगभग 1000 सदस्यों के फार्म भरवाए गए। इसके लिए मोर्चा स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. वशिष्ठ, महासम्पर्क अभियान जयपुर डिजिटल प्रभारी अजय विजयवर्गीय, हनुमान पंचैली, ब्रज मोहन मुदगल, सूरजमल मुडोतिया, भंवर लाल मील, संजय मण्डा, मोहन लाल शर्मा, मधु पुरोहित सहित किसान मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।