सांसद बोहरा ने वृक्षारोपण कर किया 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओं' अभियान का आगाज

जयपुर। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना ने जयपुर पहुंचकर अपने प्रथम दौरे पर सांसद बोहरा के साथ मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर एवं जयपुर के आराध्य देव गोविन्द देवजी के दर्शन किये। सांसद बोहरा ने ग्राम वाटिका स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय (बालक-बालिका) एवं ग्राम श्रीराम की नांगल में वृक्षारोपण कर 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओं' अभियान के साथ अपने प्रदेश दौरे की शुरूआत की।

इस अवसर पर सांसद बोहरा ने कहा की आमजन ये प्रण ले कि वे कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व ले ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें जनसंख्या संतुलन को महत्व देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओं' अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर समृद्ध भारत के सपने को साकार करना है।

सांसद बोहरा ने युवाओं से आव्हान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्याें में अपना सक्रिय सहयोग देवें। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन में बालिका शिक्षा के प्रति जागृति पैदा करे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 1096701609370851045

Watch in Video

Comments

item