जिला रसद अधिकारी को सवा लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

income tax raid, ACB raid, Bribe, arrested, रिश्वत लेते पकड़ा, जिला रसद अधिकारी, सवा लाख की रिश्वत, Jalore News, जालौर
जालौर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को जालौर जिले के डीएसओ को एक लाख पैंतीस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके दो मध्यस्थ को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त रिश्वत की राशि सीज पेट्रोल पंप को रीलिज करने के संबंध में ली गई थी।

एसीबी के जालौरी चौकी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जालौर जिले के एक पेट्रोल पंप को सीज कर रखा था। यह पेट्रोल पंप आकोली में आया है। इसे रिलीज करने के आर्डर जारी हो रखे थे। मगर डीएसओ गोविंद सिंह ने इसे रीलिज करने के एवज में परिवादी मैसर्स चामुंडा पेट्रोल पंप के प्रतिनिधि दिनेश खंडेलवाल से 1 लाख 35 हजार की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत का सत्यापन करने पर इसे सही पाया गया, जिस पर आज सुबह एसीबी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने मय जाब्ते के डीएसओ गाोविंद सिंह को एक लाख पैंतीस हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह रिश्वत उन्होंने मध्यस्थ शिव नारायण और कपूराराम के माध्यम से ली थी। एसीबी ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है। निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1653857065326239322

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item