26 मई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे किसान चैनल का शुभारम्भ
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/05/PM-Modi-to-launch-kisaan-channel-on-may-26.html
जयपुर। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 26 मई को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित किसानों और जनसमूह को सम्बोधित करेंगे।
इस मौके पर किसानों की समस्याओं से सम्बन्धित जानकारी देने के लिये भारत सरकार द्वारा किसान चैनल का प्रारम्भ किया जायेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र मीणा शेखपुरा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान से करीब 700 किसानो की भागीदारी रहेगी।