भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित किशोर चतुर्वेदी का निधन

lalit kishor chaturvedi, lalit kishor chaturvedi death, death of lalit kishor chaturvedi, पूर्व मंत्री ललित किशोर चतुर्वेदी, ललित किशोर चतुर्वेदी का निधन
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री ललित किशोर चतुर्वेदी का आज यहां निधन हो गया। वह 84 साल के थे। यह जानकारी चतुर्वेदी के परिजनों ने दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे चतुर्वेदी का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

वह राज्य के कई बार काबीना मंत्री रहे। चतुर्वेदी सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। उनका अन्तिम संस्कार आज आदर्श नगर श्मशान गृह में किया जायेगा। दो अगस्त 1931 को जन्मे चतुर्वेदी राज्यसभा के सदस्य रहने के अलावा भैंरोसिंह शेखावत के मुख्यमंत्री काल में राजस्थान के शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग के मंत्री रहे थे।

भौतिकी में स्नातकोत्तर चतुर्वेदी दो बार (दिसम्बर 1988 से जुलाई 1989 तथा 14 दिसम्बर 2003 से 7 फरवरी 2006 तक) राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे अपनी भाषण कला के लिए काफी विख्यात और लोकप्रिय रहे। राजस्थान की राजनीति के मजबूत स्तंभ रहे चतुर्वेदी का न केवल हाडौती बल्कि देश-प्रदेश की राजनीति में बड़ा दखल रहा।

चतुर्वेदी के निधन का समाचार मिलते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हे श्रद्धांजलि देने उनके जवाहर नगर स्थित निवास पर पहुंचे। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पूर्व मंत्री ललित किशोर चतुर्वेदी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है। राज्यपाल सिंह की ओर से चतुर्वेदी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1584541176691664607
item