चेटीचंड पर झांकी निकालने वाली संस्थाओं को दिये सुझाव
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/03/suggestions-given-for-tableau-on-chetichand.html
अजमेर। पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट और मेला कमेटी ने गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली गेट स्थित झुलेलाल धाम में मीटिंग करके चेटीचंड पर झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं व डांडिया टीम को पुरस्कार पाने ट्रस्ट द्वारा निर्धारत मापदंडों की जानकारी दी।
ट्रस्ट के उपाध्यश जयकिशन पारवानी ने बताया कि शोभायात्रा में दर्शायी गयी झांकी में शीर्षक से सेट व पात्रों का मेल व झांकी की साज सज्जा में स्वच्छता, पात्र का श्रंगार व आचरण उसे मिले रोल के अनुरूप, अनुशासन और डांडिया टीम में यूनीफार्म, टीम में 10-12 सदस्य, आपस में ताल मेल, आदि निर्धारित मापदण्डों के आधार पर ही झांकियों को पुरस्कारत किया जायेगा।
इसमें ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौगानी, अनुशासन कमेटी के चैयरमैन घनशाम लौगानी, शंकर बदलानी, हेमनदास छबलानी, दौलतराम पमनानी, घनश्याम रामरख्यानी और भी सिंधी समाज के लोग मौजूद थे।