लोगों को काल का ग्रास बना रहे खुले नाले
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/02/interruption-for-make-smart-city-to-ajmer.html
अजमेर (RN1 संवाददाता)। शहर के पुष्कर रोड पर R.K. मार्बल्स के समीप खुला पड़ा नाला किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, क्योंकि सड़क की लेवल में खुले इस नाले की दिवार टूट चुकी है। दीवार नहीं होने के कारण कोई भी वाहन चालक या राहगीर इस नाले में गिर सकता और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कोई हादसा होने के बाद ही अजमेर निगम प्रशासन की नींद खुल पाना संभव होगा।
शहर के व्यस्ततम पुष्कर रोड पर और भी कई नाले खुले पड़े हुए हैं, जिनसे फैलने वाली गन्दगी के कारण आस-पास के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कभी साफ-सफाई भी नहीं करवाई जाती।
ऐसे में स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा रहे अजमेर शहर की पहली जरूरत है सफाई-व्यवस्था जो अभी शहर के कई इलाकों से नदारद ही नजर आती है, जिसे देखते हुए अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का राज्य एवं केंद्र सरकार का ध्येय सिर्फ सपने का समान साबित होता हुआ नजर आ रहा है।