मौसम बदलने के साथ बढ़ा मोयले का प्रकोप

Chepa mosquito, Moyla, machchar, मोयला, मोयले का प्रकोप
जयपुर/अजमेर। बीते कुछ दिनों से सर्दी का मौसम एकदम से रुखसत हो चूका है और गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही तेज धुप से की मार से पहले मोयले का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी और सरसों के खिलते ही रसचूसक मोयला फिर उड़ने लगा है।

शुक्रवार की सुबह चेपा मच्छरों की अधिकता के चलते दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कों पर बारीक चेपा मच्छरों की तादाद बढ़ने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को चश्मा लगाने और मुँह पर कपड़ा लपेटने पर मजबूर होना पड़ा।

शहर में मोयले के झुंड देखकर हर कोई अपनी आंखों को बचाने के लिए चश्मा और नाक-मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आया। मोयले के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालक को हुई। मोयले के आखों में जाने से कई बार किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं आखों को नुकसान भी हो सकता है।

शुक्रवार की सुबह धुप खिलते ही इसका प्रभाव दिखने को मिला और जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा इनकी तादाद में भी इजाफा होता हुआ नजर आया।

वहीं, मोयला ने ऑप्टिकल शॉप पर चश्मे खरीदने वालों की संख्या बढ़ा दी है। वाहन चालक मोयला से बचने के लिए चश्मों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में सड़क किनारे व फुटपाथ पर चश्मे बेचने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 6140084986407007560
item