हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
बून्दी । परिवहन राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी के उत्थान और राजस्थान को विकसित ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/01/blog-post_44.html
बून्दी । परिवहन राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी के उत्थान और राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ऐसे अनेक कार्यक्रम शुरू किये, जिनका उद्देश्य विकास की गति को तेज करना एवं आम आदमी को राहत प्रदान करना है।
उन्होंने शहीदों, स्वतंत्रता सैनानियों, संविधान निर्माताओं को याद करते हुए लोकतंत्र में आमजन की भागीदारी की बात कही। प्रदेश एवं जिले में ‘‘स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत’’ अभियान में सरकार एवं आमजन की सहभागिता होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परिवहन राज्य मंत्री वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद परेड की सलामी ली। परेड द्वारा मार्चपास्ट किया गया, जिसमें राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी महाविद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टूडेंट पुलिस केडिट कोर तथा स्काउट रोवर एवं गाइड रेंजर्स की टुकडियांे ने भाग लिया।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामजीवन मीणा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली 47 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इम्मानुएल स्कूल की छात्रा हर्षुल गौतम ने मुधर राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र शर्मा एवं देशबंधु दाधीच ने किया।
मुख्य समारोह से पूर्व सुबह 8 बजे जिला कलक्टर आवास पर जिला कलक्टर आनन्दी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले अतिरिक्त जिला कलक्टर आवास पर सुबह पौने आठ बजे एडीएम रामजीवन मीणा ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सुबह सवा आठ बजे कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर आनन्दी एवं जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबंरीश मेहता ने राष्ट्रीय फहराया। जिला कलक्टर ने रेडक्रास भवन एवं डिस्ट्रिक क्लब में भी ध्वजारोहण किया।
यह हुये सम्मानित
कैफ अली, श्रेष्ठा गिरी, ईशा सोलंकी, राहुल शर्मा, श्रृष्टि सिंह सोलंकी, जयवर्धन सिंह चैहान, आनन्द भानसिंह चैहान, यश भारद्वाज, रिद्धि चैधरी, ओवेश खान, जिनत प्रजापत, इन्द्रा सेनी, रामराज गुर्जर, फोरन्ता सेनी, सीताबाई, राधा सेनी, सीमा सेनी, सोनिया सेनी, द्वारिका मीणा, रोशन यादव, उच्छब कंवर मीणा, काली बैरवा, नूरजहां, हरविन्द्र कौर, मनोज कुमार आर्य, अंकुर निम्बार्क, गजेन्द्र तसीवाल, जगदीश कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार सेन, नरेश कुमार सैनी, हरिओम दाधीच, सुरेश तम्बोली, तेजराज सिंह हाडा, शिवजी लाल शर्मा, अभय सिंह मीणा, राजेश कुमार बैरवा, श्रीमती सम्पत योगी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, सेवालाल, भास्कर दत्त त्रिपाठी, शोभा कंवर, हेमराज सोनी, राकेश सिंह हाडा, महेन्द्र सिंह हाडा, दीपक राय सक्सैना एवं डाॅ0 अख्तर अली सम्मानित हुये।
वर्मा सोमवार को बून्दी जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे।