हथियारों की नोंक पर किसानों से पौने दो लाख लूटे
भरतपुर। जिले के पहाड़ी क्षेत्र के सात किसानों के साथ बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर पौने दो लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/12/robbery-with-farmers.html
भरतपुर। जिले के पहाड़ी क्षेत्र के सात किसानों के साथ बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर पौने दो लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणा में डीजल की कीमत कम होने के कारण ये किसान वहां से डीजल लेने जा रहे थे। पिकअप में सवार इन किसानों को सवेरे फिरोजपुर क्षेत्र से लगती हरियाणा सीमा पर बदमाशों ने लूट लिया।
सूत्रों के मुताबिक इन किसानों के साथ करीब पौने दो लाख रूपए की लूट हुई हैै तथा क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करा दी गई है] लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैै। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हरियाणा के हो सकते हैं।