स्टेज नहीं लगाया तो दुल्हे ने किया तोरण मारने से इन्कार
कोटपूतली/बानसूर। दुल्हन लेने के लिए पहुंची बारात के बैण्ड बाजे से गाना बज रहा था ‘ले जायेगे ले जायेगे दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे...’ ले...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/12/groom-refused-to-hitting-archway.html
कोटपूतली/बानसूर। दुल्हन लेने के लिए पहुंची बारात के बैण्ड बाजे से गाना बज रहा था ‘ले जायेगे ले जायेगे दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे...’ लेकिन तोरण द्वार पर बारात लेकर पहुंचे दुल्हे का माथा उस वक्त ठनक गया, जब उसे समारोह स्थल पर स्टेज लगा नजर नही आया। स्टेज नहीं होने से नाराज दुल्हे ने फटाक से तोरण नहीं मारने का निर्णय ले लिया। इसको लेकर वर व वधु पक्ष में काफी देर तनातनी हुई। वहीं दोनों पक्षों में घण्टों तक लात-घूसे भी चले और बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
ये वाकिया है यहां के समीपवर्ती बानसूर थाना क्षेत्र की किसान कॉलोनी का, जहां नाराज दुल्हे व उसके दोस्तों ने तोरण मारने से मना कर दिया। बारात के बैरंग लौटने से वधु पक्ष की ओर से शादी की सभी तैयारियों पर पानी फिर गया। वहीं लडकी के पिता ने तोरण मारने से पूर्व दुल्हे पर फोर व्हीलर गाडी मांगने का आरोप लगाया। शादी समारोह में दोनों पक्षों की ओर से झगड़ा बढ़ता हुआ देख आस-पास के लोगों ने घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं मानने पर पुलिस ने गांव परसा का बास निवासी दुल्हे संजय ओर दुल्हे के पिता पप्पुराम प्रजापत को पुलिस थाने ले गई ओर धारा 151 में बंद कर दिया। दुल्हा रात भर थाने में बैठा रहा। दुल्हे व उसके पिता को सोमवार सुबह जमानत पर छोड दिया गया। उधर, दुल्हन के पिता ने पुलिस थाने में दुल्हे व दुल्हे के पिता पर दहेज में चौपहिया गाडी मांगने की शिकायत की है।
सूत्रों के मुताबिक कस्बे के किसान कॉलोनी में लेकड़ी गांव निवासी पतराम प्रजापत की पुत्री का विवाह परसा का बास निवासी संजय के साथ होना तय हुआ था। रविवार को वधु पक्ष के घर पर रात 12 बजे दुल्हा बारातियों के साथ तोरण मारने पहुंचा तो स्टेज कार्यक्रम नहीं होने से नाराज होकर तोरण मारने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में काफी देर तक समझाइश चली, लेकिन बात नहीं बनीं। घटना से परेशान दुल्हन व उसके पिता ने भी शादी से मना कर दिया इस पर बात ओर बिगड गई।
बात नहीं मानने पर पुलिस दुल्हे संजय व उसके पिता पप्पुराम प्रजापत को थाने लेकर आ गई, उधर बारात बैरंग ही लौट गई। बारात के लौटने से वधु पक्ष की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई और शादी समारोह में होने वाली धूमधाम का माहौल अचानक सूनसान हो गया। लड़की के पिता पतराम प्रजापत ने पुलिस में लिखित में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।