सोढ़ाला से अम्बेडकर सर्किल तक बनेगी एलिवेटेड रोड
जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मंथन सभागार में सम्पन्न पीडब्ल्यूसी की बैठक में करीब 400 करोड़ रुपए के...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/12/elevated-road-will-make-from-sodala-to-ambedkar-circle.html
जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मंथन सभागार में सम्पन्न पीडब्ल्यूसी की बैठक में करीब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
इस बैठक में सोढाला तिराहे से अम्बेडकर सर्किल तक एक नये एलिवेटेड रोड बनाने के लिए प्रथम चरण के प्रस्ताव की मंजूरी देने के साथ ही जेडीए क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इससे आमजन को आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
बैठक में सोढाला तिराहे से अजमेर रोड होते हुए जीवन बीमा निगम भवन, अम्बेडकर सर्किल तक (22 गोदाम सर्किल के ऊपर से निकालते हुए) एक नई एलिवेटेड रोड के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत नंदपुरी की तरफ रेम्प उतारा जायेगा। इस कार्य पर प्रथम चरण में 180 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके निर्माण से सोढाला से लेकर अजमेर रोड़, हवासड़क से बाईस गोदाम होते हुए अम्बेडकर सर्किल तक भारी यातायात के दबाव से आमन को बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक में जेडीए की पीताम्बरा आवासीय योजना में 9, 12, 18 एवं 24 मीटर चौड़ी डामर रोड़ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस पर 6 करोड़ से अधिक रुपये व्यय होंगे। इसी प्रकार राजभवन योजना में आन्तरिक डामर सड़क के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस पर 4.86 करोड़ रुपये व्यय होंगे। नॉलेज सिटी में 200 फीट चौड़ी सड़क के विकास के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिस पर 8 करोड़ रुपये से अधिक राशि व्यय होगी।
बैठक में जोन-12 के तहत शौर्य नगर आवासीय योजना के लिए अप्रोच रोड को चौड़ा करने एवं सुधार करने के कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत मुंडियारामसर से बेगास तक कार्य किया जायेगा। इस कार्य पर 6.40 करोड़ रुपये व्यय होंगे। जोन-12 में ही दूदू क्षेत्र में सड़क निर्माण करवाये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर 4.61 करोड रुपये से अधिक राशि व्यय होगी।