राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा
जयपुर। राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा आज कर दी गई तथा इसके साथ ही तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए आचार संहिता ल...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/12/announcement-of-panchayat-election-in-rajasthan.html
जयपुर। राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा आज कर दी गई तथा इसके साथ ही तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त रामलुभाया ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए पत्रकारों को बताया कि इन चुनावों की प्रक्रिया आगामी तीन जनवरी से शुरु होकर आठ फरवरी को सम्पन्न होगी।
प्रदेश में तीन जिले बांसवाडा, डूंगरपुर एवं जैसलमेर में चुनाव दो चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे तथा शेष जिलों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के चुनावों के लिए तीन जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भरने का कार्य शुरु हो जाएगा।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी होगी तथा नामांकनों की जांच 7 जनवरी को होगी। आठ जनवरी को नामांकन वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए मतदान 16 जनवरी, दूसरे चरण का 22 जनवरी तथा अंतिम चरण का मतदान 30 जनवरी को कराया जाएगा।
मतगणना पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरु होगी। इसी प्रकार जिला प्रमुख तथा समिति प्रधान का चयन सात फरवरी एवं उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान का निर्वाचन आठ फरवरी को होगा।