बिना इंटरनेट यूं करें व्हाट्‍सएप इस्तेमाल

आज के दौर में स्मार्टफोन जरुरत का एक ख़ास उपकरण बन चुका है, जिसकी उपयोगिता शायद ही किसी से छिपी हो। इसी स्मार्टफोन में यूज होने वाली एक...

आज के दौर में स्मार्टफोन जरुरत का एक ख़ास उपकरण बन चुका है, जिसकी उपयोगिता शायद ही किसी से छिपी हो। इसी स्मार्टफोन में यूज होने वाली एक एप्स व्हाट्‍सएप ने सोशल मीडिया में क्रांति ला दी है। अब कहीं पर बैठे आप व्हाट्‍सएप से कोई भी जानकारी और फोटो मोबाइल से अपलोड कर सकते हैं।

व्हाट्‍सएप चलाने के लिए मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन का होना आवश्यक है। अगर इंटरनेट नहीं तो व्हाट्‍सएप भी नहीं चलेगा। लेकिन एक खुशखबरी यह है कि अब आप व्हाट्‍सएप बिना इंटरनेट के भी चला सकते हैं।

जी हां, बिना इंटरनेट के भी व्हाट्एप का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि मेश नेटवर्क नाम की नई तकनीक इसकी खूबियों से मोबाइल वर्ल्ड में दूसरी क्रांति आ सकती है। ‘मेश नेटवर्क’ से तकनीक की सहायता से संचार की दुनिया में लोगों को इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है। यह उन जगहों पर बहुत कारगर है, जहां नेटवर्क मिलने की परेशानी होती है।

‘मेश नेटवर्क’ इंटरनेट की मुख्यधारा से अलग ‘ऑफ-द-ग्रिड’ संचार का आदान-प्रदान करता है। ‘मेश नेटवर्क’ का अपना कोई सेंट्रल कनेक्शन बिंदु नहीं होता। इसके बावजूद नेटर्वक की प्रत्येक डंडी अपने आप में ‘वेब्ड नोड’ की तरह काम करती है और बड़ी ही कुशलता से नेटवर्क के रेंज में आने वाले दूसरे मोबाइल से कनेक्ट कर लेती है।

सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ओपन गार्डन ने फायरचैट (FireChat) नाम का ऐसा ऐप पेश किया है, जिससे बिना वाई-फाई, बिना इंटरनेट कनेक्शन, यहां तक कि बिना मोबाइल फोन नेटवर्क के भी आप अपने आस-पास के फायरचैट यूज़र से चैट कर सकते हैं। फायरचैट नाम का यह ऐप कुछ इस तरह का ही काम कर रहा है। इसमें किसी ईमेल लॉगइन, पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ती।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 7534531147493480314
item