जोधपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान, अगली सुनवाई 8 दिसम्बर को

जोधपुर। 1998 के बहुचर्चित काले हिरण के शिकार प्रकरण और आर्म्स ऐक्ट के तहत चल रहे एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता दबंग खान सलमान शुक्रवार को...

जोधपुर। 1998 के बहुचर्चित काले हिरण के शिकार प्रकरण और आर्म्स ऐक्ट के तहत चल रहे एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता दबंग खान सलमान शुक्रवार को जोधपुर अदालत में पेश हुए। खास बात यह थी कि उन्हें अदालत ने बुलाया नहीं था। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा भी थीं।

सूत्रों का कहना है कि सलमान खान चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे और अलादत की सुनवाई में पौन घंटे बैठे। इसके बाद चार्टड से ही वापस मुम्बई चले गए।

अभिनेता के वकील हस्ती मल सारस्वत ने कहा, 'अदालत ने शुक्रवार को उन्हें समन नहीं किया था लेकिन चूंकि वह किसी काम से नगर में थे इसलिए जिम्मेदारी और अदालत के प्रति सम्मान के तहत वह उपस्थित हो गए। अब इस मामले में 8 दिसम्बर को सुनवाई होगी और उस दिन एक समाचार पत्र को बतौर सबूत पेश किया जाएगा।

लोक अभियोजक एन. के. सांखला ने कहा, आज दोनों मामलों में सुनवाई होनी थी लेकिन खान एक नियमित आरोपी की तरह पेश हुए और आर्म्स ऐक्ट के तहत सुनवाई के दौरान वहां रूके और फिर चले गए। सारस्वत ने कहा कि शिकार मामले में खान को पेश होने से छूट मिली हुई है।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर के कांकनी इलाके में दो काले हिरणों के शिकार और आर्म्स ऐक्ट के तहत सुनवाई मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट अनुपमा बिजलानी की अदालत में चल रही है।



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2785721891910678329
item