गूगल-डूडल विजेता वैदेही रेड्डी को पुरस्कृत करेंगें गोगोई

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने गूगल-डूडल प्रतियोगिता की विजेता वैदेही रेड्डी को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें असम आने का आमंत...

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने गूगल-डूडल प्रतियोगिता की विजेता वैदेही रेड्डी को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें असम आने का आमंत्रण दिया है। शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में गोगोई ने कक्षा 9 की छात्रा पुणे की वैदेही को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि उस बच्ची ने असम राज्य की खूबसूरती को जिस तरह से उकेरा है वह प्रसंसनीय है, उसने असम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है। गोगोई ने वैदेही को पूरे परिवार समेत असम आने का न्योता दिया है। उसके यहां आने ठहरने का सारा इंतजाम असम सरकार करेगी। उन्होंने वैदेही को अपने साथ सुबह के नाश्ते के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गूगल-डूडल ने एक प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसका विषय था, भारत में एक ऐसी जगह जहां भ्रमण की इच्छा हो। इस विषय पर वैदेही ने गूगल-डूडल बनाया, जिसमें असम को प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्वर्ग के रुप में चित्रित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान वैदेही ने मशहूर वन्य जीव अभ्यारण्य, एक सींग वाले गैंडे, बाघ, बिहू नृत्य, बांस, चाय बागान आदि को बेहद खूबसूरती के साथ दर्शाया था। वैदेही के बनाए इस डूडल को चिल्ड्रंस डे के दिन गूगल ने अपने डूडल में शामिल कर किया।

गौरतलब है कि डूडल फोर गूगल प्रतियोगिता की शुरूआत 2009 में हुई थी। इसमें पहली कक्षा से 10 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2569777265108688849
item