खाद के लिए लगी लम्बी कतारे,महिलाओ भी लगी कतारो मे

बून्दी । देई कस्बे मे बुधवार को एक ट्रक यूरिया खाद आने की सूचना पर किसानो की भीड उमड पडी।खाद लेने के लिए किसान सहकारी की दुकानो के सामने...

बून्दी । देई कस्बे मे बुधवार को एक ट्रक यूरिया खाद आने की सूचना पर किसानो की भीड उमड पडी।खाद लेने के लिए किसान सहकारी की दुकानो के सामने दुकान के खुलने से पहले हि आकर खडे हो गए ।  किसानो की लगी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलवाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। खाद के लेने के लिए महिलाओ की भी लम्बी कतार लगी। सुबह करीब नो बजे २५ टन यूरिया खाद के ५०० कट्टे  को लेकर एक ट्रक नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति की मण्डी के सामने स्थित दुकान पर आकर खडा हो गया।

 खाद के आने की सूचना आग की तरह किसानो को लगते ही किसानो की भीड धीरे धीरे काफी संख्या मे दुकानो के सामने जमा हो गई। ऐसे मे वितरण करने वालो ने पुलिस की निगरानी मे खाद वितरण करने के लिए कहा  इस पर पुलिस को बुलवाकर पुलिस निगरानी मे खाद वितरण शुरू किया गया। सहकारी समिति कर्मचारी प्रकाशचंद वर्मा ने बताया कि प्रत्येक किसान को एक एक कट्टा खाद वितरण किया गया। थोडी ही देर मे खाद से भरा ट्रक खाली हो गया। 

कई किसानो को बिना खाद लिए लोटना पडा।जानकार सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार समिति द्वारा राजफेड को भेज रखी डिमांड पर राजफेड ने भी अपने हाथ खडे कर दिए है उसने समिति से इफको व कृभको से यूरिया खाद की सीधे व्यवस्था करने लिए कहा है।महिलाओ ने कतार मे लगकर लिया खाद यूरिया खाद के लिए लगी भीड़ मे काफी संख्या मे महिलाओ के होने के कारण अलग से महिलाओ के लिए कतार लगाई गई।  रेठोदा निवासी महिला मेना बाई अपने एक वर्षीय बच्चे को गोद मे लेकर खाद लेने के लिए कतार मे लगी रही। कई महिलाएं घूंघट की ओट मे कतार मे खडी अपनी बारी का इंतजार करती रही।

 यातायात व्यवस्था रही प्रभावित यूरिया खाद  वितरण के दोरान  किसानो की लम्बी कतारे नैेनवां बून्दी सड़क  तक आ गई। जिससे सड़क पर वाहनो के गुजरने के दोरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। वही इस बारे मे नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक कमलेश जैन ने बताया कि तीन हजार मीट्रिक टन खाद की दो बार डिमांड भेज रखी है लेकिन अभी तक खाद नही आया है इसलिए खाद आने की संभावना है खाद आते ही किसानो को वितरण करना शुरूकर  खाद की कमी को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 5158775845772453830
item