ट्रांसफार्मर मे लगी आग से दो दुकानें स्वाहा

ब्यावर। शहर के मुख्य बाजार सहित कई चौराहों पर कई भवनों एवं दुकानों से सटकर विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। कई बार शार्ट सर्किट होकर हाद...

ब्यावर। शहर के मुख्य बाजार सहित कई चौराहों पर कई भवनों एवं दुकानों से सटकर विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। कई बार शार्ट सर्किट होकर हादसे भी हो रहे हैं। इन हादसो के बारे मे कई बार विद्युत विभाग को चेताया गया है। लेकिन विभागीय अधिकारी आश्वासन का झुनझुना थमा कर इति श्री करते रहे हैं।

बाजार के बीचों-बीच लगी आग को समय पर सूझ-बूझ से बुझा लिया अन्यथा कई और दुकानें चपेट मे आ सकती थी, जिससे जान-माल की हानि हो सकती थी। विद्युत विभाग के अधिकारी आमजन की जान-माल की रक्षा के लिए उचित उपाय करें, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृति ना हो।

शहर के व्यस्ततम रहने वाले पाली बाजार में रविवार रात को शार्ट सर्किट के कारण एक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण पान की दुकान और एक बाइक पूरी तरह जल कर राख हो गई। वहीं आग के कारण दो अन्य दुकानों में भी नुकसान होने की जानकारी मिली है। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार फर्श गली के सामने स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में रविवार देर रात अचानक तेज धमाके साथ आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटों की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे स्थित पान की दुकान ने भी आग पकड़ ली। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग ने दुकान के पास रखी एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग से दुकान और बाइक को घिरा देख कर दुकान संचालक विक्की और वहां खड़े अन्य युवकों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। इस बीच आग की चपेट में एक टेक्सटाइल और एक मोबाइल की दुकान भी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चांगगेट चौकी प्रभारी एएसआई नारायण सिंह, कांस्टेबल नवल सिंह, राजेद्र मकवाना ने भीड़ बड़ी मुश्किल से दूर किया।

जानकारी मिलते ही विद्युत निगम द्वारा सप्लाई बंद कर दी गई। जानकारी मिलते ही नगर परिषद के दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बाजार सहित कई क्षैत्रो मे विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से अंधेरा छाया रहा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5228163994819641508
item