कमल शर्मा 'माणक अलंकरण' पुरस्कार से सम्मानित
जयपुर/ जोधपुर। जोधपुर में गांधी जयंती के मौके पर 32वां माणक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरि...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/10/cartoonist-kamal-sharma-got-manak-alankaran.html
जयपुर/ जोधपुर। जोधपुर में गांधी जयंती के मौके पर 32वां माणक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरिदेव जोशी, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति सनी सेबिस्टियन, सांसद गजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह विश्नोई ने विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में जन टीवी के कार्टूनिस्ट कमल किशोर शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रदेश प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘माणक अलंकरण’ पुरस्कार ने नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि कमल किशोर शर्मा को कार्टूनिस्ट की श्रेणी में विशिष्ट पुरस्कार के लिए पिछले वर्ष चयनित किया गया था। गौरतलब है कि कमल किशोर शर्मा पिछले बारह सालों से कार्टूनिस्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं।