चौटाला ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर
नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को दिल्ली में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी ज...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/10/om-prakash-chautala-had-surrendered-in-tihar-jail.html
नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को दिल्ली में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत को रद्द कर दिया था और उन्हें आदेश दिया था कि वे चुनावी रैलियां ना करें।
चौटाला पर आरोप है कि वे बीमारी के नाम पर जमानत लेकर हरियाणा में चुनावी रैलियां कर रहे थे। चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटले में 10 साल की सजा मिली हुई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अगर जेल प्रशासन को लगता है कि चौटाला की तबीयत खराब है तो उन्हें पुलिस कस्टडी में एम्स में रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। वो खराब सेहत का हवाला देकर जमानत पर बाहर आए थे, लेकिन हरियाणा के चुनाव प्रचार में वो जमकर रैलियां कर रहे थे।