मेयर के आरोप झूठ का पुलिंदा : परनामी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जयपुर की महापौर ज्योति खण्डेलवाल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी बातों में कोई...

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जयपुर की महापौर ज्योति खण्डेलवाल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है। उन्होंने जो बात कही है वो झूठ के पुलिंदे पर आधरित है। वह मंगलवार को निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था के हाल उनके कार्यकाल में बदहाल रहे। शहर विकास की पटरी से कई मर्तबा उतरा। उन्होंने भाजपा पार्षदों को निर्देश दिया कि अपने वार्ड में सफाई पर विशेष ध्यान दे। इसके बाद परनामी ने शहर में कई जगहों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के हालातों का जायजा लिया।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4892693623566974994
item