नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों में जुड़ा प्रीति जिंटा का भी नाम

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं और सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर उनके प्...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं और सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर उनके प्रशासकों की सूची में लगातार इजाफा हो रहा है। नरेंद्र मोदी के प्रशासकों में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का, जिन्होंने मोदी की जीत के प्रति अपना समर्थन जताया है।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुलकर बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। प्रीति ने आज वाराणासी के एक मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात में अच्छा काम किया है। मैं किसी का प्रचार करने यहां नहीं आई हूं ना ही मोदी को प्रचार करने की जरुरत है, उनका काम ही प्रचार का माध्‍यम है।

प्रीति ने कहा कि मैं यहां पर भगवान के दर्शन करने आई हूं। आईपीएल के बीच में ही वक्त मिलता है, बाकी समय मैं शूटिंग में ही व्यस्त रहती हूं। मैं मोदी की फैन रह चुकी हूं और लोगों कहना चाहती हूं कि वोट करने जरूर जाएं। जब भी बुरा होता है तो लोग प्रोटेस्ट करते हैं, सबसे स्ट्रॉन्ग प्रोटेस्ट वोट करने से आती है।

प्रीति ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी ने अपने स्टेट में बहुत अच्छा काम किया है। मेरा पर्सनली कुछ नही हैं, नेता के लिए काम मायने रखता है। मैं एक भारतीय हूं, मुझे नहीं पसंद आता कि कोई किसी को धर्म से पुकारता है। जब हम अमेरिका जाते हैं तो हम सिर्फ भारतीय होते हैं। मैं किसी के लिए प्रचार नहीं करती हूं, मुझे नहीं लगता कि मोदी जी को प्रचार की जरूरत है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 5537132928746730406
item