सुनील शेट्टी के खिलाफ धोखाधडी़ का मामला दर्ज

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ एक फिल्म निर्माता ने कथित धोखाधडी़ के लिए मामला दर्ज करवाया है। शि...

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ एक फिल्म निर्माता ने कथित धोखाधडी़ के लिए मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता हेमेन्द्र सिंह ने सुनील शेट्टी के खिलाफ आरोप लगाया है कि शेट्टी ने पिछले साल जून में 70 लाख रुपए की एवज में उनकी फिल्म 'मुंबई किसकी' में काम करने की मंजूरी दी थी।

सिंह का आरोप है कि अभिनेता सुनील शेट्टी ने इसके लिए उनसे 21 लाख रुपए की अग्रिम राशि ली। अग्रिम राशि लेने के बाद शेट्टी लगातार उनकी पहुंच से दूर रहे और पैसे भी नहीं लौटा रहे हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि शेट्टी ने उनकी फिल्म में काम करने से भी इनकार कर दिया।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात करने के लिए आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जानकारी हासिल करने के लिए बैंक से नकद लेन-देन के ब्यौरे मांग जाएंगे।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Udaipur 7842607391912512003
item