भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों का सम्मान
जयपुर। राजस्थान फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आरसीए ग्राउण्ड भवन में राजस्थान के फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/05/honored-given-to-cricket-player-of-rajasthan.html
जयपुर। राजस्थान फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आरसीए ग्राउण्ड भवन में राजस्थान के फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण किया और राजस्थान के खिलाड़ी इकबाल खान और सतपाल, जिन्होेंने भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व दिया का सम्मान मुख्य अतिथि एडिशनल पुलिस कमीश्नर जयपुर सवाई सिंह चौधरी व गेस्ट आॅफ आॅनर आरसीए सेक्रेटरी सौमेन्द्र तिवारी ने किया और सौमेन्द्र तिवारी ने राजस्थान टीम को हर प्रकार का समर्थन देने की घोषणा की।
खिलाड़ियों के जीवन स्तर सुधारने के लिए भारतीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के प्रोजेक्ट को लाँच किया गया, जिसकी जानकारी फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बेदी ने दी।
अतं में एसोसिएशन के महामंत्री मनमोहन सिंह ने बताया कि अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने का कार्यक्रम निश्चित कर लिया गया है और कार्यक्रम के प्रायोजक जियोनी के अधिकारियों व आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद कर इस प्रोजेक्ट के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।