फेसबुक ने लांच किया एनॉनिमस लॉग-इन ऐप्लिकेशन

सैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुुुक ने अपने एक अरब से अधिक यूजर्स के बीच अपनी साख और भरोसा बढ़ाने के लिए एक नई ऐप्लिकेशन लांच ...

सैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुुुक ने अपने एक अरब से अधिक यूजर्स के बीच अपनी साख और भरोसा बढ़ाने के लिए एक नई ऐप्लिकेशन लांच की है, जिससे कोई भी यूजर अपनी व्यक्तिगत पहचान उजागर किए बिना, गुमनाम रहकर फेसबुक का उपयोग करने के लिए ऐप्लिकेशन का उपयोग कर सकता है। 

फेसबुक के सह-संस्थापक और प्रमुख मार्क जुकरबर्ग लंबे समय तक कहते रहे हैं कि उपयोक्ताओं को एक आनलाईन पहचान रखनी चाहिए लेकिन अब वे फेसबुक पर गुमनाम रहकर इस सोशल नेटवर्किंग साईट पर काम करने का मौका मिलेगा।

फेसबुक ने डाटा ऐप्लिकेशन की पहुंच को नियंत्रित करने के तरीके को भी सुव्यवस्थित किया है। जुकरबर्ग ने एक सम्मेलन में इन बदलावों और फेसबुक को ऐप्लिकेशन के लिए ज्यादा स्थिर मंच बनाने की भी घोषणा की।

जुकबर्ग ने कहा ''लोगों को शक्ति और नियंत्रण देने से वे सभी ऐप्लिकेशन पर भरोसा करेंगे। यह सभी के लिए सकारात्मक पहल है। कंपनी ने कहा कि गुुमनाम लॉग-इन (एनॉनिमस लॉग-इन) का उपयोग करना आसान है और वे फेसबुक पर बिना व्यक्तिगत सूचना दिए इस ऐप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 8611957505309018509
item