(वीडियो) इमरान ने लांच किया सलीना का पहला म्यूजिक विडियो

एल जी बी टी अधिकारों के बारे में सलीना का पहला म्यूजिक विडियो मुंबई। मुंबई में हुए एक समारोह में अभिनेता इमरान खान ने सलीना जेटली का पहला...

एल जी बी टी अधिकारों के बारे में सलीना का पहला म्यूजिक विडियो

मुंबई। मुंबई में हुए एक समारोह में अभिनेता इमरान खान ने सलीना जेटली का पहला म्यूजिक विडियो “द वेलकम” लांच किया। इस म्यूजिक विडियो के गीत 'उठे सबके कदम' में जहां सलीना ने अभिनय ने किया है, वहीं उन्होंने इसे गाया भी है जो सलीना का पहला गाना है। उनके साथ इस गीत में अपनी आवाज़ दी है नीरज श्रीधर ने। 1979 के इस लोकप्रिय गीत उठे सबके कदम को रीमिक्स और री कंपोज़ भी नीरज ने ही किया है। सलीना के इस म्यूजिक विडियो को यूनाइटेड नेशन्स ने बनाया है।

सलीना के इस विडियो के लांच के अवसर पर इमरान ने कहा कि, “मैं एल जी बी टी से दिल से जुड़ा हुआ हूँ और जो लोग दिल से इसे महसूस करते हैं, वही इसके साथ जुड़ सकते हैं। मेरे हिसाब से सभी लोग बराबर हैं और यही बात एल जी बी टी के साथ भी है।”

इस अवसर पर सलीना ने कहा कि, “मैं पिछले 9 सालों से एल जी बी टी से जुडी हूँ, जिस तरह हम सब बराबर हैं तो एल जी बी टी अलग कैसे? वो भी हमारे बराबर हैं। उनको अपने बराबर लाने के लिए ही यह सारी लड़ाई है। इस विडियो में भी हमें यही दिखाने की कोशिश की है कि अब हमें उनके भी रिश्तों को मान्यता दे देनी चाहिए।”

यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट्स के चार्ल्स रेडक्लिफ ने कहा कि, “हमने गीत-संगीत के माध्यम से से एल जी बी टी के बारें में जागरूकता लाने की पहल की है, क्योंकि भारत में सभी लोग बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं।”

इस अवसर पर सामाजिक व आर्थिक अधिकारों की प्रमुख ज्योति संघेरा, हमसफ़र ट्रस्ट फाउंडर के अशोक राव कवि और ट्रांस जेंडर अधिकारों के लिए लड़ने वाली लक्ष्मी त्रिपाठी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन टी वी एंकर सायरस बरुचा ने किया। भारत में इस म्यूजिक विडियो को संगीत कंपनी सा रे गा मा ने रिलीज़ किया है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 3470958787303128303
item