76 वर्षीय आचार्य ने किया नाबालिगों से अप्राकृतिक सेक्स

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आचार्य पर उसके आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ शोषण और अप्राकृतिक सेक्स करने का आरो...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आचार्य पर उसके आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ शोषण और अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगा है, जिसके चलते पुलिस ने 76 वर्षीय आचार्य रामानंद सरस्वती पर सर्च वारंट जारी किया गया है।

आर्य विद्या सभा आश्रम के 76 वर्षीय संचालक पर आरोप हैं कि उन्होंने आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़कियों से शोषण और अप्राकृतिक सेक्स किया। आरोप लगाने वाली जिन दो लड़कियों से शोषण के आरोप का मामला सामने आया है उनकी उम्र 10 और 12 साल बताई जा रही है।

यह आश्रम सरकारी मदद से चलने वाला एक गुरुकुल आश्रम है जो रायगढ़ जिले में स्थित है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित बच्चियों के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आचार्य सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज किया और 4 लोगों की टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई है।

 नाबालिग बच्चियों से शोषण के आरोप के बाद से ही आचार्य सरस्वती फरार हैं। पीड़ित बच्चियों ने अपनी शिकायत में अप्राकृ्ति सेक्स करने और डराने धमकाने की बता कही है। दलित छात्रों के लिए बना यह आश्रम 30 सालों से चलाया जा रहा है। इस आश्रम में तकरीबन 320 बच्चे पढ़ रहे हैं।

आरोपी आचार्य सरस्वती को सरकार ने इस आश्रम में 2006 में नियुक्त किया था। इस मामले के सामने आने के बाद जिला पंचायत की देखरेख में एक टीम नियुक्त की गई है, जो इस पूरे मामले की छानबीन करेगी।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 1961825726811670978
item