क्या आप जानते है, फेसबुक पर आप किससे कर रहे हैं बात?

फेसबुक हो सकते हैं पर 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी अकाउंट! नई दिल्ली। आज लगभग हर उम्र-वर्ग के लोगों के जीवन में एक अहम स्थान ले चुकी सोशल न...

फेसबुक हो सकते हैं पर 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी अकाउंट!

नई दिल्ली। आज लगभग हर उम्र-वर्ग के लोगों के जीवन में एक अहम स्थान ले चुकी सोशल नेट्वर्किंग साइट फेसबुक पर आप जिस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, क्या आप ये जानते है कि ये वाही व्यक्ति है, जिसे समझकर आप उससे बात कर रहे हैं? शायद नहीं।

जी हाँ, फेसबुक पर जिस व्यक्ति से आप बातचीत कर रहे हैं वह नकली भी हो सकता है यानी वह अकाउंट डुप्लीकेट हो सकता है। फेसबुक ने कहा है कि एक अनुमान के मुताबिक उसके पोर्टल पर 10 करोड़ से अधिक नकली (डुप्लीकेट) अकाउंट हो सकते हैं। यह प्रतिशत भारत जैसे विकासशील देशों में अधिक है।

फेसबुक के एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में उसके पोर्टल पर 50 लाख से 1.5 करोड़ अवांछित यानि कि डुप्लीकेट अकाउंट दर्ज हैं। फेसबुक ने नियामक एसईसी को यह सूचना दी है। इसके अनुसार, फेसबुक पर ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कंपनी की सेवा-शर्तों का उल्लंघन करते हुए एक से अधिक अकाउंट बना रखे हैं।

वर्ष 2013 में दुनियाभर में मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू) नकली अकाउंट की संख्या 4.3 फीसद से 7.9 फीसद के बीच हो सकती है। नकली या डुप्लीकेट फेसबुक अकाउंट से आशय उस प्रोफाइल से है, जो किसी यूजर ने अपनी मुख्य प्रोफाइल से अलग बनाई हो या  किसी और ने उसके नाम से यह प्रोफाइल बनाई हो।

फेसबुक की हालिया मासिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2014 तक सोशल साइट पर 1.28 अरब एमएयू (मंथली एक्टिव यूजर) थे, जो कि पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि में भारत और ब्राजील के यूजर्स का अहम योगदान रहा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे दुनिया के एमएयू में साल 2013 में डुप्लिकेट अकाउंट की मात्रा 0.8 फीसद से 2.1 फीसद के बीच थी। वहीं, अवांछित अकाउंट की मात्रा 0.4 फीसद से 1.2 फीसद के बीच थी।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 5096494879888303916
item