भाजपा ने किया जादुई आंकडे को पार, सैकड़े के आंकडे तक भी नहीं पहुंच पाई कांग्रेस

नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के चुनाव 2014 के वोटों की गिनती चल रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को अकेले दम पर बहु...

नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के चुनाव 2014 के वोटों की गिनती चल रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को अकेले दम पर बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

अभी तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 272 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंच गई है। वहीं, दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए की इस चुनाव में यह ऐतिहासिक हार दिखाई दे रही है।

रुझानों के मुताबिक 536 सीटों के रुझान में से 315 पर एनडीए की बढ़त है, जबकि यूपीए के लिए 100 का आंकडा छू पाना भी मुश्किल नजर आ रहा हैए कांग्रेस केवल 77 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी को केवल 4 सीटें मिलती दिख रही हैं और अन्य के खाते में 140 सीटें जा रही हैं। वहीं एनडीए को स्पष्ट रुझान को देखते हुए मुंबई स्टॉक का सेंसेक्स 25 हजार अंक के पार हो गया है।

उल्लेखनीय है कि देश का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा उलटफेर करते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने आरएलडी सुप्रीमो अजीत सिंह को परास्त कर दिया है। रुझान में गुजरात और दिल्ली में भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2317932623650758050
item