हर हाल में निभाएं आमजन से किए वादे : राजनाथ सिंह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भाजपा विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला ...

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भाजपा विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि हम भारत को सर्वांगीण विकास कर जगतगुरू के पद पर आसीन करना चाहते हैं और उसके द्वारा सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की योजनाएं क्रियान्वित करना चाहते है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के स्वाभिमान से जुड़े हुए सभी प्रश्नों के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। हमने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को स्वीकार किया है और मयार्दा पुरूषोत्तम राम सार्वजनिक जीवन की सुचिता के प्रति राजा हरीशचंद्र हमारी प्रेरणा के स्रोत है। हम एकात्म मानववाद के दर्शन को व्यवहार में क्रियान्वित करने में विश्वास रखते हैं।

सिंह ने कहा कि भाजपा जाति पंथ एवं मजहब की राजनीति नहीं अपितु इंसान व इंसानियत की राजनीति करती है। कांग्रेस पर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि 1984 में राजीव गांधी की गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कि ‘बड़ा वृक्ष गिरने पर धरती हिलती है’ को निर्दोष हजारों सिक्खों की निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार बताया। आपने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय समाज को बांटने का काम किया। 

उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित सभी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई देते हुए अपील की कि राजस्थान को हरा-भरा विकसित बना कर देश का अग्रणी राज्य बनाने में जी जान से जुट जाएं और पार्टी का संगठन और जनप्रतिनिधि आपसी सांमजस्य, विचार-विमर्श कर एक मुखी होकर कार्य करें तथा आम जनता से जो वादे किये हैं, वे किसी भी परिस्थिति में मिल-जुल कर पूरे करें।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, सह संगठन महामंत्री सोदान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित किया। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 5594016906098448558
item