कैलाश खेर ने किये महाकाल के दर्शन

PR उज्जेन। लोकप्रिय गायक कैलाश खेर खुद को भगवान शिव का उपासक मानते हैं और उनका नाम भी भगवान शिव के नाम पर ही आधरित है। कैलाश खेर मानते...

PR
उज्जेन। लोकप्रिय गायक कैलाश खेर खुद को भगवान शिव का उपासक मानते हैं और उनका नाम भी भगवान शिव के नाम पर ही आधरित है। कैलाश खेर मानते हैं कि उनके  जीवन में जो कुछ भी घटता है, वो सब दाता यानि शिव की मर्जी से ही होता है।

यही शिव भक्त कैलाश पिछले दिनों शिव नगरी उज्जैन में एक शो के लिए गए और अगले दिन उन्होंने महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने महाकाल का पूरा श्रृंगार और भस्मारती देखी और पूरे मनोयोग से भगवान की  पूजा अर्चना की।


हालांकि कैलाश खेर आस्तिक हैं लेकिन वो मंदिर जाना पसंद नही करते हैं उनका कहना हैं सब जगह ईश्वर का वास है। 10 साल में पहली ही बार कैलाश खेर का उज्जैन  जाना हुआ। महाकाल के दर्शन करके कैलाश बहुत ही अभिभूत हुए। उन्होंने कहा, बहुत अच्छा लगा शिव के इस रूप के दर्शन करके अब जब भी कभी यहां आऊंगा तो फिर महाकाल के दर्शन करूंगा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Entertainment 114459213327197863
item