मिका ने रेखा को उपहार में दिया लॉकेट
PR मुंबई। गायक मिका के गीत जिस तरह चर्चा में रहते हैं, उसी तरह उनकी हरकते भी अक्सर चर्चाओं में रहती है। पहले तो अक्सर उनका जिक्र एक बु...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/02/mika-singh-gifted-the-locket-to-rekha.html
| PR |
कभी वो अपने एन जी ओ डिवाइन टच के जरिये लड़कियों को वोकेशनल ट्रेनिंग देकर आत्म निर्भर बना रहे हैं और कभी उपहार देते हैं। ऐसा ही कुछ वाकया हुआ पिछले दिनों एक अवार्ड समारोह के दौरान, जब अभिनेत्री रेखा और मिका का आमना-सामना हुआ।
हालांकि इससे पहले कभी दोनों मिले नही थे, जब मिले तो रेखा ने मिका के गीतों की तारीफ की और कहा कि उन्हें सावन में लग गई आग और गन्दी बात, दोनों ही गीत बहुत पसंद हैं। रेखा के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर मिका फूले नही समाये और उन्होंने भी रेखा की तारीफ की और कहा कि, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूँ और इसके बाद उन्होंने अपना लॉकेट रेखा को उपहार में दे दिया।"
खैर, यह कोई पहली बार नही हुआ है, जब उन्होंने खुश होकर किसी को उपहार दिया है। इससे पहले भी मिका पाजी ने संगीतकार प्रीतम को एस यू वी गाडी और हनी सिंह को हार्ले डेविडसन की बाइक गिफ्ट में दी थी, तो ऐसे हैं हमारे बड़े दिल मिका पाजी।