ईआईएल का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम खुला
जयपुर। इजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश (एफपीओ) आज खुली। इससे सरकारी खजान...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/02/FPO-of-engineers-india-ltd-open.html
जयपुर। इजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश (एफपीओ) आज खुली। इससे सरकारी खजाने में 500 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर 145-150 रुपए के आधार पर पेश किए जा रहे हैं और यह पेशकश 10 फरवरी तक खुली रहेगी।
यह पेशकश शेयर बाजारों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। ईआईएल का शेयर सुबह के कारोबार में पिछले बंद के स्तर के मुकाबले 2.14 प्रतिशत चढ़कर 152.15 रुपए पर पहुंच गया था। तय मूल्य दायरे के उपरी स्तर पर कंपनी के 3.37 करोड़ शेयर या 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से सरकारी खजाने में करीब 500 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है।
ईआईएल ने कहा कि खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को छह रुपए प्रति शेयर की रियायत पर शेयर दिए जाएंगे। सरकार ने पेशकश के पांच प्रतिशत शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखने की योजना बनाई है। सितंबर 2013 तक कंपनी के पास 3,232 करोड़ रुपए का आर्डर था। सरकार के पास इस मिनिरत्न सार्वजनिक उपक्रम में 80.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2010 में कंपनी ने एक अन्य एफपीओ के जरिए 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी।