नगर परिषद व नगर पालिका उप चुनाव 14 को

जयपुर। राजस्थान में नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में रिक्त वार्डों के सदस्यों की पूर्ति के लिए उप चुनाव 14 फरवरी को प्रात: 8 बजे स...

जयपुर। राजस्थान में नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में रिक्त वार्डों के सदस्यों की पूर्ति के लिए उप चुनाव 14 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अशोक जैन ने बताया कि बांसवाडा जिले की बांसवाडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 (सामान्य महिला), नगर पालिका कुशलगढ वार्ड संख्या 2 (सामान्य), बाडमेर जिले की नगर परिषद बाडमेर वार्ड संख्या एक (सामान्य), चित्तौडगढ जिलने की नगर परिषद चित्तौडगढ वार्ड संख्या 24 (अ.ज.जा.महिला), व नगर पालिका रावतभाटा वार्ड संख्या 22 (सामान्य) एवं डूंगरपुर जिले की नगर परिषद डूंगरपुर वार्ड संख्या 26 (सामान्य) के लिए उप निर्वाचन होगा।

 जैन के अनुसार हनुमानगढ जिले की नगर पालिका रावतसर वार्ड संख्या 4 (सामान्य), जयपुर जिले की नगर पालिका फुलेरा वार्ड संख्या 4 (सामान्य), झुन्झुनूं जिले की नगर पालिका नवलगढ वार्ड संख्या 2 व 4 (सामान्य), नागौर जिले की नगर पालिका लाडनूं वार्ड संख्या 26 (सामान्य), पाली जिले की नगर पालिका बाली वार्ड संख्या 16 (अ.जा.) व वार्ड संख्या 17 (सामान्य)।

इसी प्रकार से नगर पालिका सुमेरपुर वार्ड संख्या 3 (सामान्य) सवाई माधोपुर जिले की नगर पालिका गंगापुरसिटी वार्ड संख्या 7 (अ.पि.वर्ग), सिरोही जिले की नगर पालिका आबू पर्वत वार्ड संख्या 14 (अ.ज.जा.) तथा श्री गंगानगर जिले की अनूपगढ नगर पालिका वार्ड सख्या 16 (सामान्य) के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6229124199639679574
item