भाजपा महिला मोर्चा ने मेहंदी रचाकर किया धन्यवाद संगोष्ठी का आयोजन

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा के निर्देशानुसार स्थानीय नगर मण्डल कार्यालय चौपड़ा भवन में महिला मोर्चा ...

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा के निर्देशानुसार स्थानीय नगर मण्डल कार्यालय चौपड़ा भवन में महिला मोर्चा द्वारा मेहन्दी लगाकर समस्त महिला कार्यकर्ताओं की धन्यवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
                           
संगोष्ठी में महिलाओं को मेहन्दी लगाकर विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया व मेहन्दी से कमल के फूल का चिन्ह लगाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुशीला सालेचा, जिला महामंत्री सोनिया गौड़, प्रदेश सदस्य दुर्गा सोनी, एबीवीपी कॉलेज अध्यक्ष लविना, योगिता, महिला मोर्चा पदाधिकारी, पार्षद रोहित सोलंकी, नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, पार्षद नेमीचंद माली, टिकमाराम चौधरी पूर्व प्रतिपक्ष नेता, उप सभापति रामलाल राजपुरोहित, भरत पंवार, एडवोकेट अरूण चौधरी, इनायत छिपा, पपु चड़वा, बाबुलाल ओस्तवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 8270897270884864172
item