सर्विस टैक्स चोरी करने वालों की अब नहीं खैर!

नई दिल्ली। सर्विस टैक्स चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि सर्विस टैक्स विभाग ने उन कंपनियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्होनें ...

नई दिल्ली। सर्विस टैक्स चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि सर्विस टैक्स विभाग ने उन कंपनियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्होनें सरकार की वीसीईएस स्कीम के जरिए भी टैक्स नहीं चुकाया है।

सूत्रों के हवाले से खबर मुताबिक सर्विस टैक्स विभाग अब टैक्स चोरी करने वालों को कोई दूसरा मौका देने के मूड में नहीं है। विभाग काफी सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।

गौरतलब है कि सर्विस टैक्स चोरी करने वालों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। सर्विस टैक्स चोरी के मामले में पहली बार इतनी सख्त कार्रवाई की जा रही है। दरअसल वीसीईएस स्कीम के बावजूद भी कंपनियों ने टैक्स नहीं भरने से सरकार काफी सख्त हुई है। लिहाजा टैक्स चोरी करने वालों में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारियां हुई है।

वॉलंटरी कंप्लायंस एनकरेजमेंट स्कीम (वीसीईएस) की अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी। सूत्रों का कहना है कि सर्विस टैक्स विभाग ने 4 सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में हेल्थ एंड फिटनेस, कंस्ट्रक्शन, फाइनेंस और फिल्म प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं। इन सेक्टर्स की कंपनियों पर सर्विस टैक्स का सर्वे शुरू हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक सर्विस टैक्स की चोरी पकड़े जाने पर अब कोई राहत नहीं दी जाएगी। साथ ही टैक्स चोरी करने वालों का बैंक अकाउंट फ्रिज होगा। 6 महीने में 60 लाख या ज्यादा का सर्विस टैक्स नहीं भरने पर गिरफ्तारी होगी।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 4377841175413543793
item