देश पर बोझ और संकट बन गई है कांग्रेस : मोदी

रांची। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में संकल्‍प रैली के दौरान क...

रांची। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में संकल्‍प रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले बोले और कहा कि कांग्रेस आज देश पर बोझ बन गई है, वह पार्टी देश पर संकट की तरह है। कांग्रेस को न तो देश में विकास की चिंता है और ना ही सुशासन की कोई चिंता है।

मोदी ने धुर्वा स्थित स्टेडियम में झारखंडी अंदाज में संबोधन शुरू करते हुए कहा, रउरे मन के जोहार। उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत करते कहा कि हमें अटल जी का सपना पूरा करना है। उनके सपनों का झारखंड बनाना है। उन्हें उस दिन आनंद का एहसास होगा जब झारखंड तरक्की करेगा।

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि  झारखंड बलिदान की भूमि है और झारखंड जैसे अमीर राज्य की गोद में गरीबी पल रही है, इसके लिए इस देश में आजादी के बाद पचास साल तक शासन करने वाली कांग्रेस जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने अलग राज्य की यहां के लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी की, लेकिन पिछले दस वर्षो से केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार कारण यहां गरीबी बढ़ी। मोदी ने कहा कि यह राज्य दुनिया के समृद्ध राज्य की तरह हो सकता है, झारखंड में अपार प्रकृतिक संपदा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड की आवाज दिल्ली सल्तनत ने नहीं सुनी, 50 साल तक झारखंड को अनदेखा किया गया है। मोदी ने कहा कि झारखंड आज भी पिछड़ा राज्‍य क्‍यों है, इसका जवाब उन्‍हें देना होगा, जिन्‍होंने आजादी के बाद सबसे ज्‍यादा समय तक देश की बागडोर संभाली।

उन्होंने कहा कि बिजली की कमी के कारण पूरे देश में कारखाने बंद हो रहे हैं। झारखंड में कोल-खदानों में काम बंद है। कोयला झारखंड में और यहां बिजली बाहर से आती है, यह चिंता का एक बड़ा सवाल है। सरकार ने कोयला घोटालों पर ज्यादा ध्यान दिया। अगर विजन होता तो यहां बिजली उत्पादन संयंत्र खुलते और पूरे देश देश को बिजली सप्लाई होती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश पर बोझ बन गई है। वे देश से, लोगों से कटे हुए हैं। यह रैली ऐतिहासिक है, मैं हेलीकॉप्टर से देख रहा था कि मीलों तक लोग रैली स्थल के लिए चले आ रहे हैं। यहां अपार भीड़ उमड़ी है। आखिर में उन्होंने अपना संबोधन ख़त्म करते हुए फिर से झारखंडी अंदाज में जनता से कहा अंत में आप सभी को जोहार।

(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5504300995313034432

Watch in Video

Comments

item