28 को रामलीला मैदान में केजरीवाल पहनेंगे मुख्यमंत्री का ताज
नई दिल्ली। कार्यकर्ता से राजनेता और आम से ख़ास बने आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल शनिवार 28 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ...
मुख्य सचिव डी एम सपोलिया के साथ बैठक के बाद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा की। दिल्ली सरकार में शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल और आप के छह विधायक रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। यह वही जगह है जहां से दो वर्ष पहले अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार निरोधी आंदोलन का बिगुल फूंका था।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल शनिवार को अपने 6 मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में पद तथा गोपनीयता की शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ जो लोग शपथ लेंगे, उनमें मनीष सिसोदिया, राखी बिरला, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, गिरीश सोनी और सतेन्द्र जैन शामिल हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे, किरण बेदी तथा संतोष होगड़े को निमंत्रण भेजा जाएगा। वैसे अन्ना हजारे ने मंगलवार को ही अपने तबीयत के खराब होने के बारे में बता दिया था। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को पहले ही अपनी शुभ कामनाए प्रेषित कर दी थी।